रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है, आमतौर पर, दिन में 30-45 मिनट एक्सरसाइज करना सही माना जाता है, लेकिन आपके पास इतना समय नहीं है,तो सीढ़ियां चढ़कर शरीर को फिट रख सकते हैं।
रोजाना सीढ़ियां चढ़ने से मांसपेशियां मजबूत, कैलोरी बर्न और मानसिक तनाव से शरीर को छुटकारा मिलता है। इसलिए, हेल्दी रहने के रोजाना सीढ़ियां चढ़ें।
सीढ़ियां चढ़ने से हर मिनट लगभग 7-10 कैलोरी बर्न होती है। इसलिए, जिन लोगों को वेट लॉस करना है, उन्हें एक दिन में लगभग 15-20 मिनट सीढ़ियां चढ़नी चाहिए।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक,एक दिन में लगभग 50 सीढ़ियां चढ़ना सही होता है। लेकिन शरीर को फिट रखने के लिए 100-150 सीढ़ियां भी चढ़ सकते हैं।
रोजाना 10-15 मिनट सीढ़ियां चढ़ने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
जो लोग ऑफिस में काम करते हैं, उन्हें लिफ्ट नहीं सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए और दिन भर में लगभग 10-15 सीढ़ियां चढ़ना चाहिए।
ध्यान रखें कि आप एक बार में ही 10-15 मिनट लगातार सीढ़ियां ना चढ़ें, इसलिए, दिन में छोटे-छोटे ब्रेक लेकर सीढ़ियां चढ़ सकते हैं।
जिन लोगों को जोड़ों का दर्द है, उन्हें ज्यादा सीढ़ियां चढ़ने से बचना चाहिए। इसके अलावा, सीढ़ियां चढ़ने के लिए आरामदायक जूता पहनें।
शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना इतनी सीढ़िया जरूर चढ़ें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com