हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन सारी महिलाएं पति के स्वस्थ जीवन के लिए उपवास रखती है। आइए जानते हैं कि करवा चौथ में कितने करवे रखे जाते हैं-
ऐसा माना जाता है कि पूजा करते समय थाली में दो करवा होना चाहिए। एस करवा सुहागिन महिला का और दूसरा माता का होता है।
ऐसा भी कहा जाता है कि कहीं-कहीं तीन करवा भी रखा जाता है जो संतान के लिए होता है। यह परंपरा के ऊपर निर्भर करती है।
दोनों करवे में गेहूं भरा जाता है, लेकिन कई स्थानों पर एक करवे में गेहूं और दूसरे में गंगाजल भरा जाता है।
तांबे का करवा शुभ माना जाता है। इसे शुद्धता और शुभता का प्रतीक माना जाता है और इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है और इससे दांपत्य जीवन में शांति बनी रहती है।
साल 2024 में करवा चौथ 20 अक्टूबर को है। इस दिन महिलाएं उपवास रखकर पूजा करती है और सुख-संपत्ति की कामना करती हैं।
करवा चौथ में दो करवे रखे जाते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM