भाई को राखी बांधते समय कितनी गांठ बांधनी चाहिए?


By Ayushi Singh19, Aug 2024 10:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के पर्व का विशेष महत्व है। राखी के त्योहार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि भाई को राखी बांधते समय कितनी गांठ बांधनी चाहिए

राखी में तीन गांठ

रक्षाबंधन के दिन राखी में तीन गांठ बांधनी चाहिए। इससे भाई-बहन के रिश्ता मजबूत होता है और जीवन में आ रही है समस्या दूर होती है।

तीन गांठ का मतलब

राखी की पहली गांठ भाई की लंबी उम्र और दूसरी गांठ बहन की लंबी उम्र और तीसरी गांठ भाई-बहनों के रिश्ते को मजबूत करने के लिए बांधी जाती है।

आती है सुख-समृद्धि

रक्षाबंधन के दिन राखी में तीन गांठ बांधने से भाई के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही, उसके जीवन में खुशहाली भी आती है।

त्रिदेव से हैं संबंध

ऐसा कहा जाता है कि इन तीन गांठो का संबंध  त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश से है। इन त्रिदेव का आशीर्वाद भाई-बहनों को मिलता है।

कब है रक्षाबंधन

हर साल सावन महीने के पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस बार 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।

शुभ मुहूर्त

इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से भाई-बहनों का प्यार बना रहता है।

भाई को राखी बांधते समय तीन गांठ बांधनी चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

हनुमान जी कब गुस्सा होते हैं?