हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं। आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन क्या दान करना चाहिए-
जन्माष्टमी के दिन फलों और अनाज का दान करना चाहिए। इससे जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है और भगवान कृष्ण की कृपा भी प्राप्त होती है।
श्री कृष्ण को गाय बहुत प्रिय है,इसलिए इस दिन गौशाला में गाय का दान करना चाहिए और उन्हें हरा चारा भी खिलाना चाहिए। इससे श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं।
जन्माष्टमी के दिन हल्दी का दान करने से धन की समस्याओं से राहत मिलती है और धन लाभ भी होता है। इससे आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
जन्माष्टमी के दिन गुड़ का दान करने से सारे दुखों दूर होते हैं और जीवन में सुख के पल बिताते हैं। इससे श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है।
इस दिन गरीबों में कपड़ों का दान करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और जीवन की सारी परेशानियों को श्री कृष्ण हर लेते हैं।
जन्माष्टमी के दिन जरुरमंदों को खाना खिलाने से सारी इच्छाएं पूरी होती है और बुरे समय से भी बाहर निकलते हैं। श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है
जन्माष्टमी के दिन इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM