धन प्राप्ति के लिए घर में कितने मोर पंख रखने चाहिए?


By Ayushi Singh15, Mar 2025 05:30 PMnaidunia.com

अक्सर घरों में देखा होगा कि लोग मोर पंखों को रखते हैं,जिसके कारण सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कि धन प्राप्ति के लिए घर में कितने मोर पंख रखने चाहिए-

वास्तु शास्त्र के अनुसार

घर में किसी भी वस्तु को रखने से पहले वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा न करने पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

घर में कितने मोर पंख रखने चाहिए?

कहा जाता है कि घर में मोर पंख रखना शुभ माना जाता है और 8 मोर पंख रखने से धन से संबंधित समस्या दूर होती है।

किस दिशा में रखें?

वास्तु के अनुसार, घर में उत्तर-पूर्व दिशा की ओर 8 मोर पंख को एक साथ रखना शुभ माना जाता है। साथ ही, पैसों की तंगी भी दूर होती है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

माना जाता है कि घर में 8 मोर पंख रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इससे परिवार में सुख-शांति का वास होता है।

दूर होती है बाधाएं

वास्तु के अनुसार, घर में 8 मोर पंख रखने से कारोबार में आ रही सारी बाधा दूर होती है और इससे धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।

भगवान कृष्ण की बनी रहती है कृपा

भगवान कृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय है। इसे घर में रखने से उनकी कृपा बनी रहती है और परिवार में खुशियों का आगमन होता है।

धन प्राप्ति के लिए घर में 8 मोर पंख रखना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

किस दिन कौन-से रंग की बिंदी लगानी चाहिए?