शनिवार के व्रत कितने रखने चाहिए?


By Ayushi Singh30, Aug 2024 03:32 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। ऐसे में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि शनिवार के व्रत कितने रखने चाहिए-

कितने रखें व्रत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार का व्रत सात रखने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए 31 या 51 व्रत रखने चाहिए।

सुबह जल्दी उठें

शनिवार का व्रत रखते हैं, तो इस दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए और नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर नहाना चाहिए।

करें ध्यान

इस दिन विशेष रूप से शनिदेव का ध्यान करते हुए 'ॐ प्राम प्रीम प्रौम सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।  

राहु-केतु की करें पूजा

इस दिन शनिदेव की पूजा करने के बाद राहु-केतु की भी पूजा करनी चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

पेड़ में दे जल

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल देना चाहिए और इस पेड़ की सात बार परिक्रमा भी करनी चाहिए।

करें फलाहार

शनिवार का व्रत रखते हैं, तो इस दिन पूरे समय फलाहार करना चाहिए और शाम के समय में  उड़द की दाल की खिचड़ी खाकर व्रत खोलना चाहिए।

शनिवार के व्रत सात रखने चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पितृपक्ष में क्या सामान खरीदना चाहिए ?