गर्मियों में हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए?


By Lakshita Negi23, Apr 2025 06:17 PMnaidunia.com

गर्मी के मौसम में पसीना, धूल और चिपचिपाहट होती है। ऐसे में बाल जल्दी गंदे और चिपचिपे हो जाते हैं और स्कैल्प में आयल जमा हो जाता है। लेकिन रोज बाल धोने से बाल खराब हो सकते हैं। आइए जानें गर्मियों में बालों को कितने बार धोना चाहिए।

हफ्ते में कितनी बार हेयर वॉश

गर्मियों में आम तौर पर 2 से 3 बार बाल धोना बहुत होता है। इससे स्कैल्प साफ रहता है और बाल भी हेल्दी बने रहते हैं।

रोज बाल धोना क्यों गलत है?

रोज शैम्पू करने से बालों के नेचुरल आयल खत्म हो जाते हैं, इससे बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं।

ऑयली स्कैल्प में कितना हेयर वॉश

जिन लोगों का स्कैल्प ज्यादा ऑयली होता है, वो हफ्ते में 3 से 4 बार माइल्ड शैम्पू से हेयर वॉश कर सकते हैं।

ड्राई स्कैल्प में हेयर वॉश

अगर आपके बाल ड्राई है, तो हफ्ते में 2 से ज्यादा बार शैम्पू न करें। ज्यादा हेयर वॉश से स्कैल्प ड्राई हो सकता है।

जिम वालों के लिए हेयर वॉश

अगर आप रोज वर्कआउट करते हैं या बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो बालों को सिर्फ पानी से वॉश कर सकते हैं और हफ्ते में 2 से 3 बार शैम्पू करें।

सही शैम्पू का चुनाव जरूरी

गर्मियों में माइल्ड, सल्फेट फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें, इससे बालों को डैमेज नहीं होता है हाल अच्छे से साफ होते हैं।

गर्मियों में बालों को हेल्दी रखने के लिए शैम्पू का इस्तेमाल अपने हेयर टाइप के हिसाब से करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

गर्मियों में भी स्किन हो रही है ड्राई? लगाएं ये चीजें