एशिया कप 2023 के फाइनल में सिराज ने ऐसी दहाड़ लगाई कि पूरी श्रीलंकाई टीम धराशायी हो गई। उन्होंने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी।
मोहम्मद सिराज श्रीलंका पर कहर बनकर टूटे और एशिया का खिताब टीम इंडिया के हाथों में दिला दिया। चारों ओर उनके ही चर्चे हैं।
तेज गेंदबाज सिराज ने इस फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की कमर तोड़ दी और 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी।
सिराज के आगे कोई बल्लेबाज नहीं टिक सके। पथुम निशंका, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका और धनंजय डिसिल्वा को सस्ते में चलता कर दिया।
सिराज टीम इंडिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने एक ओवर में चार झटके दिए हैं। उन्होंने 4 महत्त्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया।
सिराज टीम इंडिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने एक ओवर में चार झटके दिए हैं। उन्होंने 4 महत्त्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिराज सबसे तेज लेने वाले 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। यह कारनामा उन्होंने फाइनल जैसे मुकाबले में किया।
सिराज ने 5 बल्लेबाजों को केवल 16 गेंदों पर आउट कर दिया। उनके पांचवे शिकार श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका बने।
सिराज ने अपनी गेंदबाजी में महज 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उन्होंने पहले ही स्पेल में श्रीलंका के सपने को मिट्टी में मिला दिया।