एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उनके नाम तीन आईसीसी का खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।
साल 2007 में हुए टी-20 मैच भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। इसके बाद टीम इंडिया ने 2011 का ओडीआई वर्ल्ड कप भी जाता।
साल 2013 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम जीती थी। जिसका श्रेय लोग कप्तान को देते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में जरूर सफलता हासिल की है, लेकिन कई बार उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है। आइए आपको बताते हैं कि धोनी के कप्तानी में भारत कितने विश्व कप हारा है।
धोनी की कप्तानी के दौरान टीम को 2009, 2010, 2012, 2014 और 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में हार देखनी पड़ी थी।
2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने 2015 में भारतीय टीम की कप्तानी की लेकिन इस टाइम उन्हें हार झेलनी पड़ी।
धोनी 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम के कप्तानी की थी, लेकिन फिर भी वह टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे।
ऐसे देखा जाए तो धोनी ने जहां तीन आईसीसी टूर्नामेंट में सफलता हासिल की है, वहीं 7 आईसीसी टूर्नामेंट में हार का मुंह देखना पड़ा।
इसी तरह की क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com