भागदौड़ भरे जीवन की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाइपरटेंशन भी इनमें से एक समस्या है, जिसका शिकार तनाव की वजह से लोग बन जाते हैं।
हाइपरटेंशन से निजात पाने के लिए आप आपको योग की मदद लेनी चाहिए। आइए जान लेते हैं कि इस समस्या से छुटकारा दिलाने में कौन-कौन से योगासन मददगार है।
इस आसन को आराम करने की मुद्रा भी कहा जाता है। इसका अभ्यास करने से बॉडी को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।
भुजंगासन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इस योगासन की मदद से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के साथ ही तनाव को कम किया जा सकता है।
धनुष की आकृति जैसा यह योगासन हाइपरटेंशन के प्रभाव को कम करने में कारगर है। इतना ही नहीं, यह आसन ब्लड प्रेशर रेगुलेशन को भी सही करता है।
इस आसन का अभ्यास करने से मन को शांत और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाया जा सकता है। पश्चिमोत्तानासन को करने से पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
हाइपरटेंशन की मरीजों के लिए बालासन बेहद फायदेमंद होता है। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के अलावा कई स्वास्थ्य समस्याओं से आपको बचाता है।
वीरासन को भी हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसका अभ्यास करने से नर्वस सिस्ट सही रहता है और तनाव भी कम हो जाता है।