सुबह उठकर कितना पानी पीना चाहिए?


By Arbaaj23, Jun 2025 12:00 PMnaidunia.com

सुबह उठने के बाद पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन पानी कैसे और कितनी मात्रा में पीना चाहिए। इसके बारे में कम ही लोग जानते है।

पानी पीने के फायदे

बिना पानी के सेहतमंद शरीर की कल्पना भी नहीं कर सकते है। शरीर को दुरुस्त रखने के लिए पानी पीना जरूरी है। पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है।

खाली पेट पानी पिएं

रात को सोने के बाद जब आपकी सुबह आंख खुले, तो तुरंत पानी का सेवन करना चाहिए। खाली पेट पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

1-2 गिलास पिएं पानी

सुबह उठकर रोजाना कम से कम 1-2 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। पानी की मात्रा आपकी क्षमता पर निर्भर करता है।

गुनगुना पानी पिएं

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है। गुनगुना पानी न हो, नॉर्मल भी पी सकते है। लेकिन पानी ठंडा नहीं होना चाहिए।

पाचन दुरुस्त

रोजाना खाली पेट सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन को लाभ मिलता है। पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होने लगती है।

पेट होता है साफ

अगर आप कब्ज के मरीज है और पेट साफ नहीं होता है, तो खाली पेट गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। शौच जाने से 30 मिनट पहले पानी पिएं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डायबिटीज में खजूर खाना चाहिए या नहीं?