डायबिटीज में खजूर खाना चाहिए या नहीं?


By Arbaaj23, Jun 2025 11:37 AMnaidunia.com

अक्सर खजूर को लेकर डायबिटीज के मरीजों में कंफ्जून होता है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज में खजूर खाना चाहिए या नहीं?

खजूर का सेवन

खजूर खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते है। लेकिन इसमें शुगर होता है, जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीज खाने से परहेज करते हैं।

डायबिटीज और खजूर

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो खजूर का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें नेचुरल शुगर पाया जाता है। साथ ही फाइबर भी होता है।

खजूर में फाइबर

खजूर में शुगर की मात्रा पाई जाती है, लेकिन इसमें फाइबर भी पाया जाता है। फाइबर होने के कारण डायबिटीज के मरीज खजूर खा सकते हैं।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स

खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मध्यम होता है। मध्यम ग्लाइसेमिक इंडेक्स का मतलब हैं कि खजूर रक्त शर्करा के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाता है।

सीमित मात्रा में खाएं

डायबिटीज वालों के लिए खजूर खाना सुरक्षित है, लेकिन सीमित मात्रा में ही खाएं। ज्यादा खजूर खाने से शुगर लेवल बढ़ता है।

रोज 2-3 खजूर खाएं

शुगर के मरीज को एक दिन में 2-3 दिन खजूर का सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो आपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं, क्योंकि हर व्यक्ति की समस्या अलग-अलग स्तर की होती है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डायबिटीज का काल है यह 1 छोटा पत्ता