सर्दी का मौसम आते है ही लोगों के खानपान में बदलाव होने लगता है। मौसम के अनुसार खानपान का बदलाव भी जरूरी होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि पानी कितना पीना चाहिए।
अक्सर लोग सर्दियों में कम पानी पीते है जिसके कारण कई समस्याएं पैदा होने लगती है इसलिए पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए।
अगर कोई व्यक्ति भरपूर मात्रा में पानी पीता है, तो यह उसकी स्किन के लिए बेहतर साबित होता है। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है।
एक नॉर्मल इंसान को सर्दियों में कम से कम तीन लीटर पानी पीना चाहिए क्योंकि शरीर के लिए पानी काफी अहम होता है इसलिए पानी पीने में कमी न करें।
अगर गिलास से हिसाब से पानी पीने की बात करें, तो कम से कम 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करें। पानी पीने से स्किन हेल्दी और बॉडी फिट रहती है।
बता दें कि शरीर का 60% प्रतिशत हिस्सा पानी का होता है और अगर 10% पानी की कमी होती है, तो प्यास लगने लगती है।
अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे है, तो अपने डॉक्टर से एक बार इस बात का पता जरूर लगाएं कि आपको रोज कितना पानी पीना चाहिए।