सुबह बासी मुंह पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं कि सुबह बासी मुंह कितना पानी पीना चाहिए?
शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए पानी की जरूरी होती है। इंसान के शरीर में 70 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है।
सुबह बासी मुंह पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन पानी सही तरीके और सही मात्रा में पीनी चाहिए।
सुबह बासी मुंह यानी खाली पेट 1 से 2 गिलास पानी पीना चाहिए। 2 गिलास से अधिक पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
खाली पेट पानी का सेवन करना चाहिए, लेकिन सही तरीके से पानी पिएं। इसके लिए आप पानी को हल्का गुनगुना कर लें।
बासी मुंह पानी पीने से पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। साथ ही, शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
बासी मुंह पानी पीने से पाचन दुरुस्त, मल त्याग में आसानी, वजन कम करने में मदद, दिमाग शांत और चेहरे की चमक बढ़ती है।