उम्र के हिसाब से कितना पानी पीना चाहिए?


By Ritesh Mishra04, Apr 2025 01:16 PMnaidunia.com

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। इंसान का शरीर 65-70 प्रतिशत पानी से बना होता है। यही कारण है कि शरीर के कार्यों के लिए पानी की जरूरत होती है।

उम्र के हिसाब से कितना पानी पीएं?

पानी के मामले में उम्र के हिसाब से सभी की जरूरत अलग-अलग होती है। चलिए जानते हैं कि उम्र के हिसाब से किसको कितना पानी-पीना चाहिए?

1 से 3 साल के बच्चे कितना पानी पीएं?

1-3 साल के बच्चों को रोजाना 1 लीटर तक पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

4 से 8 साल के बच्चे कितना पानी पिएं?

4-8 साल के बच्चों को रोजाना 1200 मिलीलीटर तक पानी पीना चाहिए। इसमें लिक्विड फूड भी शामिल है।

9 से 13 साल के बच्चे कितना पानी पिएं?

9-13 साल के बच्चों को रोजाना 1600 से 1900 मिलीलीटर तक पानी पीना चाहिए। इसमें लिक्विड फूड भी शामिल है।

14 से 18 साल के किशोर कितना पानी पिएं?

14-18 साल के किशोरों को रोजाना 1900 से 2600 मिलीलीटर पानी पीना चाहिए। वातावरण के ज्यादा गर्म होने पर पानी की मात्रा बढ़ सकती है।

19 से 64 साल के लोग कितना पानी पिएं?

19-64 साल के लोगों को हर दिन 3 से 4 लीटर तक पानी पीना चाहिए। वातावरण के गर्म होने पर पानी की मात्रा भी बढ़ सकती है।

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Protein का खजाना है मुट्ठी-भर भुने चने