डिहाइड्रेशन से बचने के लिए रोजाना कितना पानी पिएं?


By Sahil11, Sep 2024 08:00 AMnaidunia.com

शरीर में पानी की कमी

हमारे शरीर को सबसे ज्यादा मात्रा में पानी की जरूरत होती है। बॉडी में पानी की कमी होने पर शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है।

भरपूर मात्रा में पानी पिएं

डिहाइड्रेशन से बचना चाहते हैं तो भरपूर मात्रा में पानी पिएं। सवाल खड़ा होता है कि शरीर में पानी की कमी महसूस न हो तो इसक लिए कितना पानी 1 दिन में पीना चाहिए।

8 से 10 गिलास पानी पिएं

एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोजाना 8 से 10 गिलास पानी कम से कम पीना चाहिए। इससे कम मात्रा में पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

गर्मियों में ज्यादा पिएं

गर्मी के मौसम में प्यास भी ज्यादा लगती है और शरीर को भी अधिक पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में आपको 8-10 गिलास से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

प्यास लगने पर तुरंत पानी पिएं

किसी भी मौसम की बात हो आपको पानी प्यास लगने के तुरंत बाद पीना चाहिए। ऐसा नहीं करेंगे तो शरीर में पानी की कमी महसूस हो सकती है।

डिहाइड्रेशन की नहीं होगी समस्या

भरपूर मात्रा में पानी पिएंगे तो डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इतना ही नहीं, इससे बॉडी भी हाइड्रेटेड रहेगी।

बीमार व्यक्ति ज्यादा पिएं पानी

बीमारी का सामना करने वालों को भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। माना जाता है कि दवा खाने वालों को प्यास भी ज्यादा लगती है।

नियमित अंतराल पर पिएं पानी

बार-बार प्यास लगने पर नियमित अंतराल में पानी पिएं। इससे बॉडी में पानी की कमी नहीं होगी और आप खुद को डिहाइड्रेशन से भी बचा पाएंगे।

यहां हमने जाना कि डिहाइड्रेशन से बचने के लिए कितना पानी पीना चाहिए। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्‍या सही पोजीशन में सोने से नींद अच्‍छी आती है?