सोते समय पोजीशन का ध्यान रखना जरूरी होता है। सही पोजीशन में न सोने से शरीर में दर्द और जकड़न महसूस हो सकती है।
सही पोजीशन में सोने से नींद अच्छी आती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ठीक पोजीशन में सोने से नींद के स्तर में भी सुधार होता है।
बिस्तर पर पीठ के बल सीधे लेकर सोएं। सोने की इस पोजीशन को सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस अवस्था में सोने पर सिर के नीचे हाथ के दबने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
सोते समय बाएं तरफ करवट लेकर सोना भी बेहतरीन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे किडनी पर कम दबाव पड़ता है और पाचन तंत्र को भी लाभ मिलता है।
8 घंटे का लंबा समय आप जिस बिस्तर पर गुजार रहे हैं उसकी क्वालिटी का पूरा ध्यान रखना चाहिए। सही गद्दे का इस्तेमाल न करने पर पीठ के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सोते समय दाएं तरफ करवट लेना भी सही होता है। इससे शरीर की पोजीशन सही रहती है और नींद के स्तर में सुधार होता है।
सही पोजीशन में सोने का सबसे बड़ा लाभ मिलता है कि इससे व्यक्ति की नींद खराब नहीं होती है। साथ ही, नींद पूरी होती है।
नींद के स्तर में सुधार करना चाहते हैं तो पेट के बल सोने की गलती न करें। एक्सपर्ट्स भी इस अवस्था में न सोने की सलाह देते हैं।
यहां हमने जाना कि सोने की पोजीशन का नींद के स्तर पर क्या प्रभाव पड़ता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ