बच्चों के Social Media Addiction की आदत माता-पिता कैसे छुड़ाएं?


By Ram Janam Chauhan06, Jun 2025 04:20 PMnaidunia.com

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की लत बड़ों में ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों में भी आ गई है। ऐसे में माता-पिता बच्चों की इस आदत को छुड़ाने के लिए इन 5 आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सीमित समय तक इस्तेमाल करने दें

बच्चों को सोशल मीडिया केवल सीमित समय के लिए इस्तेमाल करने दें, नहीं तो इससे उनकी पढ़ाई पर बुरा असर होगा।

बच्चों को समझाएं

स्मार्टफोन की लत छुड़ाने के लिए बच्चों को डांटने की जगह उन्हें प्यार से समझाएं कि यह उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

रूटीन में नई चीजें शामिल करें

बच्चों की दिनचर्या में बदलाव करें जैसे कि नई-नई चीजें सीखाना, आउटडोर गेम्स के लिए बच्चों को प्रेरित करना और स्कूल का काम कराने में मदद करना।

फोन कम चलाने की आदत बनाएं

बच्चे बड़ों की आदत को देखकर सीखते हैं। इसलिए, आप भी खुद सीमित समय के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें।

डिजिटल डिटॉक्स सिखाएं

बच्चों को हफ्ते में 1 दिन बिना स्मार्टफोन के रहना सिखाएं और इस समय में अपने बच्चों को घूमानें या किसी अन्य कार्य में इस्तेमाल कर सकते हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

इन टिप्स को फॉलो करने के बाद भी आपका बच्चा स्मार्टफोन की लत नहीं छोड़ता है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

चुकंदर से लिपस्टिक कैसे बनाएं?