घर से ऐसे मिनटों में भगाएं छिपकली


By Ritesh Mishra24, May 2025 06:00 AMnaidunia.com

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घर में छिपकलियां काफी ज्यादा मात्रा में दिखाई देती है। घर में इसका दिखना एक सामान्य बात है, इससे घबराएं नहीं।

छिपकली को कैसे भगाएं?

घर में छिपकलियों को देखकर कुछ लोग काफी ज्यादा डर जाते हैं और उसे भगाने के लिए कई उपाय करते हैं। अगर आप भी घर से इन्हें भगाना चाहते हैं तो आज हम इस लेख में इन्हें भगाने के कुछ आसान उपाय बताएंगे।

लहसुन के घोल से भगाएं छिपकली

घर से छिपकलियों को भगाने के लिए आप घर पर ही लहसुन का घोल बना सकते हैं। इसके लिए लहसुन को पीसकर उसका रस निकाल, फिर इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। आपका स्प्रे बनकर तैयार है।

कॉफी पाउडर और तंबाकू से भगाएं छिपकली

घर से छिपकली भगाने के लिए कॉफी पाउडर और तंबाकू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए इसकी गोलियां बनाएं और दीवार के कोनों में रखें। इसकी स्मेल से छिपकलियां भाग जाती हैं।

अंडे के छिलके से भगाएं छिपकली

अंडे के सूखे छिलकों को घर के कोनों या खिड़की-दरवाजों के पास रखें। इससे छिपकलियां दूर भागती हैं।

नींबू और पुदीना का स्प्रे

छिपकलियों को घर से खदेड़ने के लिए नींबू का रस और पुदीना का तेल मिलाकर स्प्रे करें। इससे छिपकलियां दूर भागती हैं।

कपूर से भगाएं छिपकली

घर से छिपकलियों को भगाने के लिए एक कटोरी में कपूर और लहसुन की कुछ कलियां रखें और कमरे के कोनों में रख दें। इसकी तेज़ गंध से छिपकलियां दूर भागती हैं।

घर से ऐसे मिनटों में भगाएं छिपकली। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Korean Glow के लिए घर पर ऐसे बनाएं चावल के पानी से टोनर