इन 4 महिलाओं को नहीं खाने चाहिए खट्टे फल


By Ram Janam Chauhan15, Jun 2025 12:44 PMnaidunia.com

खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके बावजूद इन 4 महिलाओं को खट्टे फल सेवन करने से बचना चाहिए।

यूरिन इंफेक्शन में ना खाएं

अगर आपको यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है, तो ऐसे में खट्टे फलों का सेवन करने पर आपको पेशाब करने के दौरान जलन महसूस हो सकती है।

गर्भावस्था के दौरान ना खाएं

अगर कोई महिला गर्भवती है, तो उसे किसी भी तरह के खट्टे फल का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।

कमजोर दांत होने पर ना खाएं

अगर आपको कमजोर दांत और दांतो से जुड़ी किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सिरदर्द होने पर ना खाएं

कई बार ज्यादा काम-काज करने के दौरान महिलाओं को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में खट्टे फलों में मौजूद साइट्रिक एसिड और ऑक्टोपामाइन सिरदर्द को बढ़ा सकते हैं।

ज्यादा खट्टे फल ना खाएं

खट्टे फलों का ज्यादा सेवन करने पर शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। जिसके वजह से पाचन और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको खट्टे फल खाने से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

प्रोस्टेट कैंसर के 5 शुरुआती लक्षण