शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को कैसे रखना चाहिए?


By Arbaaj12, Feb 2025 12:23 PMnaidunia.com

झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए, घर में झाड़ू सदैव सही तरीके से रखनी चाहिए। आइए जानते हैं कि शास्त्रों में क्या नियम बताए गए हैं?

झाड़ू की सही दिशा

घर में झाड़ू सही दिशा में रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

झाड़ू लिटाकर रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में झाड़ू को लिटाकर रखना चाहिए। झाड़ू को खड़ा करके रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

दो झाड़ू एक साथ न रखें

अगर आपके घर में दो झाड़ू हैं, तो उन्हें एक साथ नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक साथ 2 झाड़ू रखने से धन की कमी हो सकती है।

इन जगहों पर झाड़ू न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू घर में छुपाकर रखना शुभ माना जाता है। साथ ही, उसे किचन और छत पर रखना वर्जित माना जाता है।

धन-दौलत में होगी बढ़ोतरी

शास्त्रों के अनुसार झाड़ू रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही, जीवन में समय के साथ धन-दौलत में तेजी से बढ़ोतरी होने लगती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Magha Purnima 2025 की शाम को इस स्‍पेशल पत्ते से करें उपाय