इन दिनों फ्लू, सर्दी-जुकाम आदि तेजी से फैल रहे हैं। घर में बुजुर्ग या छोटे बच्चे हों, तो कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।
हमारी कुछ गलतियां, संक्रमण फैलने की वजह बन सकती हैं। परिवार में इसे फैलने से रोकने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।
अगर आपको सर्दी-खांसी हो, तो परिवार को इस संक्रमण से दूर रखने के लिए अपने चेहरे और नाक को अच्छे से कवर करें।
छींकते या खांसते समय अपनी कोहनी इस्तेमाल करें। इससे, जर्म्स आपके हाथों में नहीं आएंगे और इन्हें फैलने से रोका जा सकता है।
हाथों को अच्छी तरह और बार-बार धोना संक्रमण को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। हाथ न धो सकें, तो हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें
टेबलटॉप, डोर नॉब्स और खिलौनों आदि पर बैक्टीरिया कई घंटों तक जिंदा रह सकते हैं। इन्हें डिसइंफेक्टेंट से साफ करें।
बाथरूम में रखे तौलिये, कप आदि भी संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में सर्दी-खांसी होने पर डिस्पोजेबल चीजों का इस्तेमाल करें ।