वजन बढ़ाने के लिए डाइट में ऐसे शामिल करें अंडा


By Sahil04, Jan 2024 10:49 AMnaidunia.com

वजन कैसे बढ़ाए?

आमतौर पर लोग बढ़ते वजन की वजह से परेशान रहते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए वजन बढ़ाना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता है।

वजन बढ़ाने के लिए अंडा

सर्दियों में वजन बढ़ाने के लिए डाइट में अंडा शामिल करना बेहतरीन विकल्प है। अब सवाल खड़ा होता है कि अंडे को किस तरीके से खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

अंडे के पोषक तत्व

सबसे पहले जान लेते हैं कि अंडे में कौन से पोषक तत्व होते हैं। दरअसल, अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन पाए जाते हैं।

आमलेट

वजन बढ़ाने के लिए आप रोजाना अंडे का आमलेट बनाकर भी खा सकते हैं। यह विकल्प स्वाद के लिहाज से भी लाजवाब है।

उबला अंडा खाएं

अंडे को खाने का सबसे हेल्दी तरीका उबालकर खाना माना जाता है। वजन बढ़ाने के लिए आप इस तरीके से अंडे का सेवन जरूर करें।

अंडे की भुर्जी भी करें ट्राई

वेट गेन डाइट में अंडे की भुर्जी को भी आप शामिल कर सकते हैं। यदि आप घी डालकर इसे तैयार करते हैं तो यह ज्यादा हेल्दी हो जाएगी।

अधपका अंडा भी फायदेमंद

सेहतमंद रहने और वजन बढ़ाने के लिए अधपका अंडा खाना भी फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर को अंडे में मौजूद सभी तत्व मिलेंगे।

एक दिन में कितने अंडे खाएं

सबसे जरूरी अहम सवाल है कि वजन बढ़ाने के लिए एक दिन में कितने अंडे खाएं। बता दें कि एक दिन में आप 6 से 7 अंडे खा सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में ऐसे खाएं ब्रोकली