नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमने से इंसान को स्वास्थ्य संबंधित अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से समय रहते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना जरूरी होता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का बुरा असर ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है। रक्त प्रवाह बाधित होने पर दिल से संबंधित रोगों का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अदरक का सेवन करना फायदेमंद होता है। खैर, यह एक बड़ा सवाल है कि अदरक को किस तरीके से खाना चाहिए।
सर्दियों के दिनों में अदरक का पानी भी पीना एक बेहतरीन विकल्प है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अदरक का पानी असरदार होता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अदरक का पाउडर खाएं। इसके लिए अदरक को धूप में सुखा लें और मिक्सी की मदद से पाउडर तैयार कर लें। इसे आप पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
यदि आप कच्चा अदरक चबाते हैं तो सेहत को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं। गौर करने की बात है कि अदरक का इस तरीके से सेवन करके आप बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पा सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अदरक और नींबू की चाय पीना भी एक सही विकल्प है। यदि आप ऑयली फूड खाते हैं तो यह चाय आपके लिए बेहद फायदेमंद होगी।
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अदरक का काढ़ा भी पीया जा सकता है। यह स्वाद में कड़वा हो सकता है, लेकिन सेहत के लिए लाभकारी होता है।