चाय का स्वाद बढ़ाने वाला अदरक सेहत के लिए खजाना भी है। कच्ची अदरक में मौजूद औषधीय गुण कई रोगों से आपका बचाव करते हैं।
यदि आप नियमित कच्चे अदरक का सेवन करते हैं तो स्वास्थ्य को अनेक फायदे मिलते हैं। आइए इसके फायदे और सेवन करने का तरीका जान लेते हैं।
कच्चे अदरक को खाली पेट खाना ज्यादा लाभकारी होता है। बता दें कि सुबह के समय इसका सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है।
अदरक का पानी पीने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। इसके लिए अदरक का एक टुकड़ा रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह छानकर इसे पिएं।
अदरक के टुकड़े को आप सुबह गर्म पानी के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा, अदरक के छोटे से टुकड़े का चूस कर या चबाकर भी आप सेवन कर सकते हैं।
स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी आप कच्चे अदरक का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण स्किन पर नेचुरल निखार लाने में भी मदद करते हैं।
अदरक खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद मिलती है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की शिकायत हो तो उन्हें नियमित कच्चे अदरक का सेवन करना चाहिए।
पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने का काम भी अदरक करता है। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो अदरक का सेवन जरूर करें।