बेसन में मिलाएं 10 रुपये की 1 चीज, चेहरे पर आएगा निखार


By Ram Janam Chauhan25, Apr 2025 06:02 PMnaidunia.com

अगर आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं,तो बाजार में मिलने वाली 10 रूपये की इस चीज का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

बेसन के फायदे

अगर आप बेसन इस्तेमाल करते हैं, तो त्वचा को साफ और टैनिंग को कम करने में मदद मिल सकती है।

खीरे के फायदे

बेसन के साथ खीरे के जूस को मिलाकर लगाने से त्वचा को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है।

त्वचा को गहराई से साफ करें

अगर आप बेसन और खीरे के रस को आपस में मिलाकर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद मिल सकती है।

कैसे बनाएं फेस पैक?

बेसन और खीरे का फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन में 2-3 चम्मच ताजा खीरे का जूस मिलाएं और पेस्ट तैयार करें।

कैसे लगाएं फेस पैक?

फेस पैक तैयार होने के बाद चेहरे को साफ करें। इसके बाद फेस पैक लगाएं और करीब 10-20 मिनट बाद इसे धोएं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बेसन और खीरे के रस से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स गायब कर देगी यह चीज