आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स गायब कर देगी यह चीज


By Ritesh Mishra25, Apr 2025 05:22 PMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में हमारी तलाश किसी ऐसी चीज की होती है जो स्किन को ठंडक दे सके। साथ ही गर्मियों में नींद पूरी न होने के कारण डार्क सर्कल्स की समस्या का सामना करना पड़ता है।

डार्क सर्कल्स से छुटकारा कैसे पाएं?

अगर आप भी डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान है, तो आज हम आपको एलोवेरा के कुछ ऐसे आसान उपाय बताएंगे, जिससे डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

डार्क सर्कल्स के लिए एलोवेरा

अगर आपको भी डार्क सर्कल्स की समस्या है तो इसके लिए रात को सोने से पहले आंखों के नीचे एलोवेरा जेल लगाएं। इससे डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

डार्क सर्कल्स के लिए एलोवेरा और आलू

डार्क सर्कल्स की समस्या होने पर आलू के रस और एलोवेरा जेल को मिलाकर लगाएं। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी। यह डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है।

डार्क सर्कल्स के लिए एलोवेरा और शहद

एलोवेरा और शहद दोनों ही अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं। डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए दोनों को मिलाकर 20 मिनट तक लगा कर रखें। इससे इस परेशानी से छुटकारा मिलता है।

डार्क सर्कल्स के लिए एलोवेरा और विटामिन ई

काले घेरों को हटाने के लिए रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल में विटामिन ई मिलाकर लगाएं। सुबह उठकर इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करने से डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिलता है।

डार्क सर्कल्स के लिए एलोवेरा और नींबू

काले घेरों को हटाने के लिए एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाकर लगाएं। इसे डार्क सर्कल्स पर 20 मिनट लगाएं फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इससे डार्क सर्कल्स दूर होंगे।

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स गायब कर देगी यह चीज। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naiduniua.com

बच्चों को Stress Free रखने के लिए माता-पिता जरूर करें ये 5 काम