बालों की सेहत के लिहाज से लहसुन का तेल फायदेमंद माना जाता है। अगर आप बालों को घना और मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसे स्कैल्प पर जरूर अप्लाई करें।
लहसुन के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। स्कैल्प पर इसे अप्लाई करने से बालों संबंधी ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाती हैं।
आप चाहे तो घर पर भी लहसुन का तेल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए लहसुन की कलियों को छीलकर अच्छी तरह से पीस लें। फिर इस पेस्ट में नारियल का तेल मिला लें।
लहसुन के तेल को थोड़ा गर्म करने के बाद बालों पर अप्लाई करें। इस तेल को उंगलियों को मदद से बालों की जड़ों तक लगाएं।
स्कैल्प पर तेल लगाने के बाद हल्के हाथों से कम से कम 5-10 मिनट तक मालिश करें। ऐसा करने से बालों का डैंड्रफ खत्म हो जाएगा।
लहसुन के तेल को 30 मिनट से 1 घंटे तक स्कैल्प पर लगाएं। आप चाहे तो इस तेल को हफ्ते में 1 या 2 बार बालों पर अप्लाई कर सकते हैं।
30 मिनट से 1 घंटे तक तेल लगाए रखने के बाद शैम्पू से बालों को अच्छे से धो लें। इससे बालों को घना और मजबूत बनाने में काफी हद तक मदद मिलेगी।
गार्लिक ऑयल का नियमित इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा। इतना ही नहीं, यह बालों को झड़ने से रोकने में काफी मदद करता है।
यहां हमने जाना कि बालों पर लहसुन का तेल लगाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ