चेहरे पर ऐसे करें शहद का इस्तेमाल, इन समस्याओं में मिलेगा छुटकारा


By Arbaaj29, Dec 2023 03:01 PMnaidunia.com

चेहरे पर शहद

चेहरे से जुड़ी समस्याओं के लिए शहद काफी फायदेमंद माना जाता है। शहद को चेहरे पर इस्तेमाल करके कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।

शहद पोषक तत्व

शहद पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स, सोडियम, कॉपर, और फाइबर पाया जाता है, जो चेहरे के लिए फायदेमंद होता है।

इन समस्याओं से छुटकारा

चेहरे से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए शहद का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते है कि शहद का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।

मुंहासे से निजात

मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए रात को चेहरे पर शहद और दालचीनी के पाउडर से बने पेस्ट को लगाएं और सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

चेहरे की सफाई

अगर चेहरा देखने में गंदा लग रहा है, तो शहद, दूध,नींबू और बादाम तेल को मिलाकर उसे चेहरे पर लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें। चेहरे को आखिरी में साफ पानी से धोएं।

स्मूथ त्वचा

अगर स्मूथ त्वचा चाहते है, तो शहद में बेसन, मलाई, चंदन और गुलाब का तेल मिलाएं चेहरे पर लगाएं। इस पैक को लगाने से त्वचा नर्म और कोमल बनती है।

चेहरे से बाल हटाए

चेहरे से बालों को हटाने के लिए 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच चीनी और कुछ बूंदे नींबू की डालकर पेस्ट बनाएं और माइक्रोवेव पर हल्का गर्म करें। पैक को चेहरे के बालों पर लगाएं और कपड़े की पट्टी लेकर इसके ऊपर रखें और विपरीत दिशा में खीचें।

लाइफस्टाइल और ब्यूटी से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के स

खाने के बाद होती है एसिडिटी, तुरंत राहत देंगे ये हर्ब्स