झड़ते बाल रोकने के लिए कैसे लगाएं प्याज का रस? जानें


By Arbaaj18, Jul 2024 06:20 PMnaidunia.com

महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या काफी पाई जाती है, जिसकी लिए वो तरह-तरह की चीजों को बाल में लगती हैं। झड़ते बालों के लिए प्याज का रस फायदेमंद होता है।

प्याज का रस

बालों के लिए प्याज का रस रामबाण माना जाता है। झड़ते हुए बाल को रोकने के लिए इसका रस बाल में लगाना चाहिए।

ऐसे बनाएं प्याज का रस

प्याज का रस बनाने के सबसे पहले प्याज के छिलके को हटाए और उसको टुकड़ों में काट लें। इसके बाद उसे मिक्सर में डालकर पीस लें। पेस्ट को छानकर उसका रस अलग कर लें।

स्कैल्प पर लगाएं

प्याज का रस बालों की स्कैल्प पर हल्के हाथ से लगाएं। यह सुनिश्चित कर लें कि प्याज का रस स्कैल्प पर अच्छे से लग गया है।

इन समय तक बाल में रहने दें रस

प्याज का रस स्कैल्प पर लगाने के कम से कम 20 मिनट तक लगा रहने दें ताकि बालों की जड़ों तक अच्छे से उसका रस चला जाए।

शैंपू करें

प्याज का रस काफी बदबू देता है इसलिए लगाने के 20 मिनट बाद बालों में अच्छी तरह से शैंपू कर लें ताकि गंद न आए।

हफ्ते में 2 बार लगाएं प्याज रस

झड़ते बाल को रोकने के लिए प्याज का रस इसी तरीके से हफ्ते में कम से कम 2 बार लगाना चाहिए। रोजाना लगाने से परहेज करें।

बालों को मिलेगा फायदा

अगर बाल में प्याज का रस लगाते है, तो न केवल झड़ते बाल रोकता है बल्कि डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है। इसके साथ ही, बाल मजबूत बनते है।

इस तरीके से बाल में प्याज का रस लगाने से बाल झड़ना रुक सकते है। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डाइट में शामिल करें ये फल, कब्ज से नहीं रहेंगे परेशान