देवी लक्ष्मी से धन कैसे मांगे?


By Sahil03, Jun 2024 08:00 PMnaidunia.com

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर व्यक्ति को पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

शुक्रवार को पूजा करें

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन विधि-विधान से उनकी पूजा करें। दरअसल, यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है।

श्री सूक्त का पाठ करें

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के तस्वीर के सामने श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने वालों के ऊपर धन की देवी आशीर्वाद बनाए रखती हैं।

मां लक्ष्मी को ये चीजें अर्पित करें

धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर शंख, कौड़ी, कमल या मखाना अर्पित करें। ऐसा करने से आपको पैसों के मामले में ज्यादा विचार नहीं करना पड़ेगा।

गजलक्ष्मी मां की उपासना करें

यदि आप आर्थिक तंगी से राहत पाना चाहते हैं तो गजलक्ष्मी मां की उपासना करें। उनकी पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

भोजन का अपमान न करें

व्यक्ति को कभी भी भोजन का अपमान नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि अन्न का सम्मान न करने वालों से मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं।

काली चींटियों को चीनी डालें

धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन चींटियों को चीनी डालें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको मिल सकता है।

प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं

घर में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर आप लगा सकते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं।

मां लक्ष्मी से धन मांगने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या राहु चमत्कारी ग्रह है?