राहु को ज्योतिष शास्त्र में सबसे रहस्मय ग्रह माना गया है। इसे समझने में पसीने छूट जाते हैं। वैदिक ज्योतिष और विज्ञान में राहु का स्वभाव भी ऐसा है कि नाम आते ही डर सताने लगता है। आइए इससे जुड़ी कुछ रोचक और विशेष बातें जानते हैं।
पहले विज्ञान की नजर से समझते हैं कि सौर मंडल में आखिर 'राहु' की स्थिति क्या है? पृथ्वी की कक्षा का परिक्रमा पथ और चंद्रमा की कक्षा का परिक्रमा पथ पर जहां पर एक-दूसरे को काटते हैं, उसी स्थान को राहु माना गया है।
ज्योतिष शास्त्र में राहु का विस्तार वर्णन मिलता है। पुराणों में इसे वृत्ताकार बताया गया है। इसका कोई पिंड नहीं है। आकाश मंडल के निश्चित स्थान के सूचक भाग को राहु और दूसरे भाग को केतु माना गया है।
वैदिक ज्योतिष ग्रंथों में राहु को मायावी ग्रह भी बताया गया है। यह रातों-रात तकदीर बदलने वाला ग्रह है, इसलिए इस ग्रह को कमतर आंकने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए।
राहु को एक महत्वपूर्ण ग्रह बताया गया है। इसे 8वां ग्रह माना गया है। यह सदैव वक्री रहता है। अन्य ग्रहों की तरह राहु की भी उच्च, नीच और मूल त्रिकोण राशि भी होती है।
राहु से डरना नहीं चाहिए। यह हमेशा खराब फल ही देता है, ऐसा नहीं है। यह जब अच्छे फल देने पर आता है, तो कोई भी ग्रह इसकी बराबरी नहीं कर पाता है। ये रातों-रात किस्मत चमकाने वाला ग्रह भी है।
गरीबों को दान दें, राहु यंत्र की स्थापना करें, अमावस्या के दिन पीपल के नीचे दीपक जलाएं, शिव सहस्रनाम और हनुमत सहस्त्रनाम का भी पाठ करें। साथ ही, किसी प्रकार का नशा न करें, कर्ज ना ले, वाणी को खराब ना करें।
ये रातों रात किस्मत चमकाने वाला ग्रह भी है। कहने का अर्थ है कि राहु शुभ अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करता है। कुंडली में इसकी स्थिति और मनुष्य के कर्मों के आधार पर राहु फल प्रदान करता है।
अब तो आपका समझ आ गया होगा कि राहु कितना चमत्कारी ग्रह है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM