धन से भरेगी तिजोरी, अपनाएं वास्तु शास्त्र के ये उपाय


By Sahil10, May 2024 08:00 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के उपाय

पैसों की तंगी को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

कर्ज से मिलेगी मुक्ति

वास्तु शास्त्र में घर की हर एक चीज को रखने का सही स्थान बताया गया है। यदि वास्तु के अनुसार चीजों को नहीं रखा जाता है तो घर पर दोष लग जाता है और व्यक्ति कर्ज के बोझ के नीचे दबा रहता है।

मुख्य द्वार के पास बनाएं छोटा दरवाजा

खूब मेहनत करने के बाद भी कर्ज से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो मुख्य द्वार के पास एक छोटा दरवाजा बनाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष का असर दूर हो जाएगा।

दक्षिण-पश्चिम हिस्से में न हो बाथरूम

घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बाथरूम गलती से भी नहीं होना चाहिए। इस एक गलती की वजह से व्यक्ति हमेशा कर्ज से परेशान रहता है।

उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं कांच

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच का शीशा लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को अपनाने वाले के ऊपर कर्ज का बोझ नहीं रहता है।

मंगलवार को वापिस करें कर्ज

यदि आप उधार लिए हुए पैसे वापिस करना चाहते हैं तो इसके लिए मंगलवार के दिन का चयन करें। ऐसा करने से आप कर्ज के पैसों को लेकर परेशान नहीं रहेंगे।

उत्तर दिशा में रखें धन

घर में धन स्थान उत्तर दिशा में बनाना चाहिए। पैसों की तिजोरी को भी इसी दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको मिलेगा।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय अपनाने से धन से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुरु आदित्य योग से लखपति बनेंगे 3 राशि वाले