अचानक बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से कैसे बचें?


By Ram Janam Chauhan02, May 2025 12:55 PMnaidunia.com

बदलते मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम और अन्य वायरल बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में इन उपायों को करने से कई लाभ मिल सकते हैं।

अदरक और शहद सेवन करें

अदरक और शहद में कई आयुर्वेदिक गुण होते हैं, जो शरीर को गर्म और बीमारियों से रक्षा करने में मदद कर सकते हैं।

हाथों को बार-बार धोना

अगर आप बाहर से आए हैं या खाना खाने जा रहे हैं, तो ऐसे में हाथों को पानी से धोना फायदेमंद हो सकता है।

गुनगुने पानी का सेवन करें

बदलते मौसम में ठंडे पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे में गुनगुने पानी को पीना फायदेमंद हो सकता है।

इम्यूनिटी बूस्टर चीजें खाएं

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए इम्यूनिटी से भरपूर चीजें जैसे कि नींबू, संतरा, आंवला या अन्य खट्टी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

भरपूर मात्रा में नींद लें

अगर आप रोजाना भरपूर मात्रा में नींद लेते हैं, तो शरीर को पर्याप्त आराम मिलता है और आप स्वस्थ और फिट रहते हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये फेस पैक