पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट संबंधी समस्याएं होना आम है। ऐसे में अगर आप ये काम करती हैं, तो इन समस्याओं से राहत मिल सकती है।
आमतौर पर पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट में दर्द, गैस, सूजन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शरीर को हाइड्रेट और पेट दर्द कम करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी जरूर पिएं। ऐसे में नींबू पानी और सौंफ का पानी बेहतर विकल्प हो सकता है।
पीरियड्स में अगर आपको पेट से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या होती है, तो ऐसे में खिचड़ी, दाल, सब्जी और फलों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप पीरियड्स के दौरान हर्बल चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण के कारण पेट फूलने की समस्या कम हो सकती है।
महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट दर्द होना आम है। ऐसे में हॉट बैग से सिकाई करने पर राहत मिल सकती है।
अगर आपकी पेट संबंधी समस्याएं बढ़ते जा रही हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com