इमोशनल स्पोर्ट जीवन में हर किसी को चाहिए होता हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं खुद को इमोशनली स्ट्रांग?
मेंटली और इमोशनली स्ट्रांग होने से आप तनाव या डिप्रेशन की स्थिति में नॉर्मल व्यवहार करने के लायक बन जाते हैं।
इमोशनली स्ट्रांग व्यक्तियों को कभी भी कही सुनी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके रिश्ते खराब होते हैं, साथ ही मेंटली भी आप डिस्टर्ब होने लगते हैं।
किसी तीसरे व्यक्ति से कोई बात पता चलने पर आंख मूंद कर भरोसा करने के बजाय उस व्यक्ति से मिलकर अपनी बातों को क्लियर करें।
दूसरों के चलते लोग अक्सर अपनी खुशियों की बली चढ़ाते हैं। ऐसे में आपकी इमोशनल हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं कि आप अपने पसंद की चीजें भी जरूर करें।
आमतौर पर व्यक्ति अक्सर ये सोचता हैं कि ‘लोग क्या सोचेंगे’ इससे बेहतर हैं कि आप ये सोचें कि आपके प्रति आप क्या सोचते हैं। दूसरों की बातों में आकर कभी भी गिल्टी न महसूस करें।
दुनिया को देखने और सोचने के तरीके को बदलें। किसी भी चीज को लेकर कभी भी ऐसी सोच न बनाएं कि आपका उस विषय पर बात करना कठिन हो जाएं।
खुद को इमोशनली मजबूत बनाने के लिए हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहें जो पॉजिटिव हो। नेगेटिव लोग आपकी सोचने की शक्ति पर काफी प्रभाव डालते हैं।