गर्मियों में चेहरे पर देर तक टिके मेकअप, अपनाएं ये उपाय


By Ravindra Soni06, Jun 2023 12:27 AMnaidunia.com

ताकि मेकअप मेल्ट न हो जाए

गर्मियों में धूप, धूल और पसीने के कारण मेकअप कई बार खराब हो जाता है। जिसके चलते पूरा लुक बेकार हो जाता है। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप गर्मी में मेकअप मेल्ट होने से बचा सकती हैं।

स्किन को करें माइश्चराइज

कई महिलाएं गर्मियों में अपनी स्किन को माइश्चराइज नहीं करतीं। ऐसे में चेहरे पर पसीना आने से मेकअप मेल्ट होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए अपनी स्किन को माइस्चराइज जरूर करें।

अच्छा प्राइमर करें इस्तेमाल

गर्मियों में मेकअप को मेल्ट से होने से बचाने के लिए जरूरी है कि आप सही व अच्छे प्राइमर का इस्तेमाल करें। सही प्राइमर आपके फेस के मेकअप आयल को बैलेंस करने का काम करता है।

हल्का फाउंडेशन

गर्मियों में हल्का फाउंडेशन इस्तेमाल करें। हेवी फाउंडेशन से आपकी त्वचा के आक्सीजन लाक होने की आशंका होती है। फलत: पोर्स से अधिक पसीना आने लगता है। मेकअप मेल्ट होने लगता है।

पाउडर से सेट करें

आप मेकअप में फाउंडेशन और कंसीलर को सेट करने के लिए मार्केट में मिलने वाले ट्रांसल्युसेंट पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

वाटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल

वाटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट आपके मेकअप को मेल्ट होने से बचाते हैं। अत: गर्मियों में वाटरप्रूफ प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना बेहतर है।

आप भी जीना चाहते हैं अच्छी लाइफ, तो इन बातों पर दें ध्यान