हिंदू धर्म में धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान से किया जाता है। आइए जानते हैं कि लक्ष्मी माता को घर में कैसे लाएं-
रोजाना शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चहिए। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।
घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं और साफ-सफाई करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है।
रोजाना सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में जल देना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
रोजाना पूजा करने के बाद चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और देवी-देवताओं का वास होता है।
हमेशा घर को साफ रखना चाहिए क्योंकि जहां सफाई होती है वहीं माता लक्ष्मी का वास होता है और इससे जीवन में लाभ मिलते हैं।
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर जीवन की सारी मनोकामना पूर्ण होती है।
ऐसे लक्ष्मी माता को घर में लाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM