हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर किया जाता है। बिजनेस में धन लाभ के लिए भी कपूर के उपाय अपनाए जा सकते हैं।
कारोबार में धन लाभ की कमी महसूस हो रही है तो सुबह-शाम कपूर जलाना शुरू कर दें। इससे आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है।
कपूर को व्यापार स्थल पर भी जला सकते हैं। इससे वहां मौजूद नकारात्मकता नष्ट हो जाएगी और सकारात्मकता बढ़ेगी।
कारोबार में वृद्धि चाहते हैं तो कपूर और लौंग साथ में जलाएं। इससे बिजनेस में होने वाला नुकसान काफी हद तक कम हो जाएगा।
कारोबार में लाभ के लिए शनिवार के दिन विशेष तौर पर कपूर जलाएं। इससे शनिदेव का आशीर्वाद आपको मिलेगा।
व्यापार स्थल पर चांदी की कटोरी में भी कपूर जला सकते हैं। इससे धन हानि का खतरा काफी हद तक टल जाता है।
बुधवार के दिन भगवान गणेश के सामने कपूर जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यापार में किसी भी तरह का कोई घाटा नहीं होता है।
कपूर जलाने के किसी भी उपाय को अपना लेंगे तो कारोबार में वृद्धि होगी। साथ ही, मुनाफे में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी।