दीया जलाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। शाम के समय शुद्ध सरसों के तेल का दीपक जलाने से भाग्य का साथ मिल सकता है।
रात को तेल का दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता बढ़ेगी। माना जाता है कि दीपक के प्रकाश से पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश घर के अंदर होता है।
दीपक की पवित्र लौ से घर में धन और समृद्धि का वास होता है। पैसों की कमी को दूर करने के लिए शाम के समय तेल का दीपक जलाया जा सकता है।
सरसों के तेल का दीपक शाम को जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। करियर से जुड़े कार्यों में व्यक्ति को भाग्य का काफी हद तक साथ मिलने लगता है।
घर की नकारात्मकता को दूर करना चाहते हैं तो रात के समय दीपक जलाना शुरू कर दें। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है।
दीपक की सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इससे घर के ऊपर रोग दोष का असर लंबे समय तक नहीं रहता है।
वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने के लिए कुछ पवित्र स्थान बताए गए हैं। तेल के दीपक को घर के मुख्य द्वार पर जलाकर रखना ज्यादा पवित्र माना जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैंं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।