हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन नागों की विधि-विधान से पूजा से करनी चाहिए। नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि नाग पंचमी को घर पर कैसे मनाते हैं-
नाग पंचमी के दिन व्यक्ति को सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर किसी नाग देवता के मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए जाना चाहिए।
अपने घर के मुख्य द्वार पर आटे से नाग देवता की आकृति या फिर काले स्केच से उनका दीवार पर चित्र बना कर पूजा कर सकते हैं।
नाग पंचमी के दिन कच्चा दूध, घी, चीनी आदि मिलाकर नाग देवता को अर्पित करें और फिर धूप-दीप जलाकर खीर का भोग लगाएं।
नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन के जोड़े को भगवान शिव को चढ़ाएं और उसे किसी बहते हुए जल में प्रवाहित करें।
नाग पंचमी के दिन ऐसा कहा जाता है कि नाग देवता को मीठी या फिर खट्टे प्रसाद अर्पित करते हैं। जिससे नाग देवता अधिक प्रसन्न होते हैं। इसलिए इस दिन मीठी खीर बनानी चाहिए।
नाग पंचमी के दिन 'ऊं कुरु कुल्ले फट् स्वाहा' इस मंत्र का जाप करते हुए नाग देवता की पूजा करं। इस दिन सांपों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
ऐसे नाग पंचमी को घर पर मना सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM