हिंदू धर्म में दीपक जलाना बेहद ही शुभ माना जाता है। मुख्य रूप से मंदिर में दीपक जलाया जाता है। शाम के समय में दीपक को जलाना भी शुभ होता है।
वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने के लिए सही दिशा निर्धारित की गई है। यदि दीया जलाते समय दिशा का ध्यान रखा जाए, तो यह लाभकारी हो सकता है।
दीपक जलाने से न केवल अंधेरा दूर होता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती हैं सभी वास्तु दोष खत्म होता है।
दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर जलाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में जलाने से व्यक्ति को लंबी उम्र प्राप्त होती है। दीपक उत्तर दिशा में जलाया जा सकता है।
इस दिशा में जलाने से धन की बरसात होती है। साथ ही, पश्चिम दिशा में भी दीपक जलाना शुभ माना गया है। इस ओर दीपक की लौ रखने से हर समस्या से छुटकारा मिलता है।
वास्तु के अनुसार, दीपक को दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके नहीं जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे धन हानि होने का डर भी होता है।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से दक्षिण की दिशा यमराज का होता है। ऐसे में इस दिशा में दीपक जलाने से काफी संकट का सामना करना पड़ सकता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।