गर्मियां शुरू होते ही तेज धूप से स्किन बुरी तरह टैन हो जाती है। लेकिन अक्सर चेहरे और हाथों की स्किन को तो अलग-अलग घरेलू उपायों से साफ कर लेते हैं, मगर गर्दन की स्किन टैन रह जाती है।
गर्दन की स्किन पर लंबे समय तक टैन रहने के कारण वो जिद्दी हो जाती है, जिसके कारण उसे हटाना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी गर्दन के टैन से परेशान हैं, तो आज हम इस लेख में कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे गर्दन का कालापन दूर होगा।
गर्दन से डेड स्किन को हटाने और उसे साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और दूध का सहारा लें सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में 2 चम्मच दूध मिलाएं। फिर इसे गर्दन पर लगाएं और 5 मिनट मसाज करें।
काले गर्दन का मैल हटाने के लिए ताजे एलोवेरा से जेल निकालकर गर्दन पर लगाएं। इसे रोजाना रात को सोने से पहले लगाएं।
काले गर्दन को चमकाने के लिए नींबू और शहद एक इफेक्टिव होम रेमेडी है। इसके लिए 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसे गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाएं और ठंडे पानी से धो लें।
काली गर्दन को चमकाने के लिए यह सबसे इफेक्टिव होम रेमेडी है। इसके लिए 1 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर गर्दन पर 20 मिनट तक लगाएं। सूखने के बाद स्क्रब करते हुए धो लें।
काली गर्दन से मैल को साफ करने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले गुलाब जल लगाएं। इससे धीरे-धीरे मैल और टैन साफ होता है।
गर्दन के कालेपन से हो रहे हैं शर्मिंदा? ऐसे करें साफ। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com