खानपान की गलत आदतों की वजह से आंतों में गंदगी जमा हो जाती है। सेहत के लिए आंतों में सड़ रही गंदगी खतरनाक साबित हो सकती है।
स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आंतों को साफ रखा जाएं। इसके लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें और जंक फूड से दूरी बनाएं।
आंतों की गंदगी को साफ करने का सबसे आसान तरीका है कि डाइट में हाई फाइबर फूड को शामिल करें। बता दें कि ये फूड्स पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने का काम भी करते हैं।
रोजाना जूस का सेवन करने से भी आंतों में सड़ रही गंदगी को साफ किया जा सकता है। इसके लिए करेले का जूस ज्यादा फायदेमंद होता है।
आंतों की सफाई के लिए आप हर्बल टी को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन ये चाय पेट की गंदगी को साफ करने में काफी मदद करती है।
आंतों की सफाई के लिए जरूरी है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं। हाइड्रेशन का ध्यान रखने से आंतों को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिलेगी।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोबायोटिक्स को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इन फूड्स को खाने से आंतों की सफाई भी होती है।
यदि आप रोजाना गुनगुना पानी पीते हैं तो आंतों की गंदगी साफ हो जाएगी। बशर्ते आपको ठंडा पानी पीना भी कम करना होगा।
यहां हमने जाना कि आंतों की सफाई के लिए क्या करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ