तांबे का बर्तन के उपयोग के वैसे तो कई फायदे होते है। आइए जानते है तांबे के काले बर्तनों को आसानी से साफ करने के कुछ तरीकों के बारे में।
ज्यादातर खाना तो लोग स्टील, एल्युमीनियम, आयरन के बर्तनों में ही बनाते है। लेकिन आज भी कुछ कामों तांबे के बर्तनों का उपयोग भी होता है।
तांबे के बर्तनों को नींबू के पानी और नमक से धोने से जल्द ही बर्तन चमकने लग जाते है। नींबू को आधा काटकर उस पर नमक लगाएं और बर्तनों को उससे साफ कर लें।
नमक और बेकिंग सोडा को मिलाकर तांबे का बर्तन साफ करने से बर्तन पर चमक आ जाती है। इन्हें मिलाकर स्क्रब से बर्तन के काले हिस्से पर घिसने से फर्क साफ नजर आएगा।
तांबे के बर्तन को चमकाने में अकेले बेकिंग सोडा भी काफी है। बेकिंग सोडा को तांबे के बर्तनों पर स्क्रब करने से उस पर चमक आने लगेगी।
नमक और सिरका को आप अच्छे से मिला ले और उसमें आटा मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। पेस्ट का उपयोग से आपके तांबे के बर्तन लगेंगे।
इमली भी तांबे के बर्तनों को साफ करने में काफी कारगर मानी जाती है। आधे घंटे के लिए 1 कप पानी में इमली को भिगो दे फिर मसल लें।
इमली के पानी में स्क्रबर डालकर 2 मिनट के लिए छोड़ दे और फिर अपने तांबे के बर्तन को घिस-घिसकर साफ करें। इमली के पानी का इस तरह से उपयोग करने से बर्तनों में चमक आ जाती है।