आंखों की गंदगी कैसे साफ करें?


By Sahil17, Apr 2024 06:28 PMnaidunia.com

आंखों की देखभाल

हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग में से एक आंखों को माना जाता है। शारीरिक स्वास्थ्य की तरह आंखों की हेल्थ का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।

आंखों को कैसे रखें साफ?

गर्मियों के दिनों में धूल की वजह से आंखें गंदी हो जाती हैं। आज आंखों को घर पर साफ करने के कुछ आसान उपायों को लेकर बात कर रहे हैं।

गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल

यदि आपको आंखों में गंदगी महसूस हो रही है तो गुनगुने पानी से साफ करें। ऐसा करने से आंखों के नीचे जमा गंदगी साफ हो जाएगी।

आंखों को रगड़ने से बचें

कुछ लोग आंखों में थोड़ी जलन महसूस होते ही रगड़ने लगते हैं। हालांकि, ऐसा करना आंखों की सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है।

कपड़े से आंख की सिकाई करें

आंखों की देखभाल करने के लिए आप कपड़े से सिकाई भी कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा करने से आंखों में होने वाली थकान से भी राहत मिल सकती है।

पलकों को इधर-उधर घुमाएं

आंखों की केयर करने के लिए आप अपनी आंखों को इधर-उधर घुमाएं। बता दें कि ऐसा करने से आंखों की सफाई होती है।

हाथों को साफ करके धोएं आंखें

सबसे सामान्य तरीका होता है कि हाथ में पानी डालकर आंखों को धोएं। खैर, ऐसा करने से पहले हाथों को अच्छे से साफ करना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई सलाह केवल जानकारी के लिए है। इस पर भरोसा करने से पहले एक बार एक्सपर्ट्स की राय जरूर लें।

आंखों की गंदगी साफ करने को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दांत होंगे दूध जैसे सफेद, करें ये घरेलू उपाय