ज्यादातर लोग दांतों की देखभाल अच्छे से नहीं करते हैं। इसकी वजह से दांतों के ऊपर पीलापन नजर आता है। दांत पर प्लाक जमने से लोग खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं।
सभी किचन में नमक का इस्तेमाल करते हैं। खैर, दांतों को चमकाने के लिए भी नमक का प्रयोग किया जा सकता है। चलिए जान लेते हैं कि नमक से दांतों का पीलापन कैसे दूर करें।
नमक में मौजूद गुण मुंह में बैक्टीरिया जमा नहीं होने देते हैं। इसके लिए केवल 2 चुटकी नमक ही काफी होगा। आप चाहे तो कुछ अन्य चीजों के साथ मिलाकर भी नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दांतों का पीलापन साफ करने के लिए नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। इसके लिए 2 चुटकी नमक को 1 चुटकी बेकिंग सोडा में मिक्स करके दांतों पर लगाएं।
नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। दांतों को चमकाने के लिए आप नींबू का रस और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को लगाने के थोड़ी देर बाद पानी से कुल्ला कर लें।
आयुर्वेद में अदरक को औषधि के तौर पर जाना जाता है। दांतों का पीलापन दूर करने के लिए अदरक पाउडर में 2 चुटकी नमक मिला लें। फिर इस पाउडर को थोड़ी देर के लिए लगाकर रखें।
दांतों का पीलापन हटाने के लिए नमक और सरसों का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच सरसों के तेल में 2 चुटकी नमक मिलाकर उंगली की मदद से दांतों पर लगाएं।
इस लेख में दी गई जानकारी आपको सूचित करने के उद्धेश्य से दी गई है। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने दांतों को नमक से साफ करने के तरीके को लेकर बात की। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ