दिल हेल्दी रखने के लिए अंजीर कैसे खाएं?


By Ram Janam Chauhan19, May 2025 05:40 AMnaidunia.com

आज के दौर में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ते जा रहा है। ऐसे में दिल का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसलिए, आज हम बताएंगे कि अंजीर का सेवन कैसे करें

अंजीर में पोषक तत्व

अंजीर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो दिल और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

अंजीर में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

अंजीर कैसे करें सेवन

रात में 2-3 अंजीर को साफ पानी में भिगोएं, इसके बाद सुबह के समय पानी का सेवन करें और फिर अंजीर का सेवन करें।

दूध में करें सेवन

इसके अलावा दूध में अंजीर को उबालकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे हड्डियों को मजबूत और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

ज्यादा सेवन ना करें

अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसलिए, इसे ज्यादा सेवन करने से गर्मियों के मौसम में सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको अंजीर से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

एक दिन में कितने आम खाना चाहिए?