गुलकंद को गुलाब से तैयार किया जाता है। यह स्वाद में मीठा होने के साथ ही शरीर को फिट रखने में सहायता करता है। आज इस लेख में हम बताएंगे कि गुलकंद का सेवन कैसे करना चाहिए-
गर्मियों के मौसम में सुबह के समय खाली पेट गुलकंद का सेवन करने पर दिनभर पेट को ठंडा रखने में सहायता मिल सकती है।
अगर आप रात में नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं, तो इसे दूध के साथ मिलाकर सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
गर्मियों के मौसम में लोगों को पेट में जलन की समस्या होती है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए गुलकंद को दही के साथ सेवन कर सकते हैं।
मुंह की बदबू के समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में गुलकंद को पान के पत्तों में भरकर सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।
गर्मियों में बच्चे अक्सर बाहर खेलते हैं, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में गुलकंद को दूध के साथ मिलाकर बच्चों को देना सही होता है।
अगर आपको गुलकंद से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com