हफ्ते में 2 दिन ये उपाय करने से गंदे कोलेस्ट्रॉल का होगा सफाया, तीव्र गति से शरी


By Shivansh Shekhar05, Sep 2024 05:08 PMnaidunia.com

बैड कोलेस्ट्रॉल कम

बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करना दिल की बीमारियों से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ आसान और प्रभावी उपाय के बारे में जानते हैं।

संतुलित आहार

फाइबर से भरपूर भोजन दालें, फल, सब्जियां, और साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

वसा फूड्स का सेवन

जैतून का तेल, अखरोट, बादाम, और मछली में पाए जाने वाले असंतृप्त वसा अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

इन चीजों से दूरी

मिठाई, बेकरी उत्पाद, और रेड मीट में पाए जाने वाली शक्कर और संतृप्त वसा को कम से कम इस्तेमाल करें। इन चीजों के ज्यादा सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

नियमित व्यायाम

सप्ताह में कम से कम शनिवार और रविवार 2 दिन 150 मिनट मध्यम तीव्रता वाला व्यायाम करें। चलना, दौड़ना, तैराकी, साइकिल चलाना आदि अच्छे विकल्प हैं।

वजन नियंत्रित रखें

अतिरिक्त वजन बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करें।

तनाव पर कंट्रोल

तनाव हार्मोन को बढ़ाता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित कर सकता है। योग, ध्यान, और गहरी सांस लेने जैसी तकनीकों से तनाव को कम करें।

धूम्रपान छोड़ें

धूम्रपान न केवल फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ाता है। ये ही नहीं धूम्रपान से और भी कई रोग उत्पन्न हो सकते हैं।

डिसक्लेमर

यह जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है और किसी भी चिकित्सीय सलाह के विकल्प के रूप में नहीं ली जानी चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शुगर के मरीज दबाकर खाएं ये 5 सब्जियां